लखनऊ/सिसेंडी।नवरात्र के पावन अवसर पर राजधानी लखनऊ के सिसेंडी स्थित कोड़रा रायपुर गांव में इस बार भी भव्य रामलीला मंचन का आगाज़ होने जा रहा है। परंपरा के अनुसार नवरात्र के पहले दिन से ही रामलीला की शुरुआत होगी। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।आयोजक अशोक चौरसिया ने बताया कि वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत हर साल नवरात्र के शुभारंभ पर ही रामलीला का मंचन प्रारंभ किया जाता है। गांव के युवा और कलाकार अपनी-अपनी भूमिकाओं में मंच पर उतरकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन प्रसंगों का जीवंत चित्रण करेंगे।गांव में रामलीला के आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु और दर्शक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि समाज में भाईचारा और सांस्कृतिक धरोहर को भी सहेजने का कार्य करता है।
