लखनऊ। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ एक पिता ने रिश्तों को कलंकित कर दिया। आरोप है कि आरोपी पिता अपनी नाबालिग बेटियों से अश्लील हरकतें करता था और पत्नी को आए दिन मानसिक व शारीरिक यातनाएँ देता था।पीड़िता पत्नी ने साहस जुटाकर थाना गोसाईंगंज में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता और उसके बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। विवेचना निष्पक्ष ढंग से की जा रही है और दोषी को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।बताया जाता है कि आरोपी कई वर्षों से परिवार को प्रताड़ित कर रहा था। माँ और बेटियों की हिम्मत से यह मामला सामने आ पाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
