लालगंज/रायबरेली -आज नगर पंचायत लालगंज कार्यालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित विकसित उत्तर प्रदेश वर्ष 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान के सम्बन्ध मे नगर निगम के महापौर और पार्षद, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासदगणों के साथ वर्चुअल संवाद मे नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सम्मानित सदस्यगणों द्वारा ज़ूम मीटिंग के माध्यम से संवाद मे प्रतिभाग किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री के विकसित उत्तर प्रदेश वर्ष 2047 महाभियान का समर्थन करते हुए कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश के लिए प्रदेश का प्रत्येक गाँव और शहर विकसित होना चाहिए और इसी क्रम मे हम अपने लालगंज को विकसित करने मे जो भी कार्य हमारे सामर्थ्य मे होंगे वे सभी कार्य मेरे द्वारा पूर्ण किये जायेंगे। मुख्यमंत्री के विकसित उत्तर प्रदेश के अभियान को सफल बनाने मे हम अपना पूरा योगदान देंगे
