अमेठी जनपद के थाना इन्हौना पुलिस ने न्याय और सुरक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल की है।मुकदमा अपराध संख्या 56/25, धारा 137(2) BNS से संबंधित मामले में थाना इन्हौना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग पीड़िता मन्नू पुत्री राधेश्याम निवासी इन्हौना को सकुशल बरामद कर लिया।गौरतलब है कि यह मुकदमा प्रारंभ में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज किया गया था, बावजूद इसके थाना इन्हौना पुलिस ने अपनी सूझबूझ और सक्रियता से मुख्य अभियुक्त की पहचान कर ली।मुख्य अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र बाबूलाल शाह निवासी जमुवावा, थाना इटारी, जनपद बक्सर (बिहार) को पुलिस ने धारा 137(2)/87/65(1) BNS एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इस पूरे प्रकरण में थाना इन्हौना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही। उनके नेतृत्व में लगातार ऐसे कई कार्य हो रहे हैं, जिनसे क्षेत्र की जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान बढ़ा है।थाना प्रभारी सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम तत्परता, जिम्मेदारी और ईमानदारी से जनता की सेवा में जुटी हुई है।
