अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव की एक हिंदू युवती ने गंभीर आरोप लगाया है कि कोर्ट मैरिज के बाद उस पर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया गया और गर्भवती होने के बाद उसे छोड़ दिया गया।पीड़िता सावित्री ने बताया कि आरोपी मोहम्मद इजहार उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और आठ महीने तक रायबरेली में अपने साथ रखा। इस दौरान उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। जब युवती ने इनकार किया, तो उसे घर से निकाल दिया गया।उस समय युवती आठ महीने की गर्भवती थी। उसने बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों को जन्म दिया। वर्तमान में वह चेतरा बुजुर्ग गांव में दूसरों के घरों में बर्तन धोकर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है।इस संबंध में जब मोहनगंज थाना प्रभारी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
