मोहनलालगंज।लखनऊ,मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला विशिष्ट बीट त्रैमासिक अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा से जुड़े अहम पहलुओं पर जागरूक किया। उपस्थित महिलाओं को यह बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की सूचना तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर देकर त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है।महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी1090 महिला शक्ति हेल्पलाइन,181महिलाहेल्पलाइन,112पुलिस आपातकालीन सेवा,1076 मुख्यमंत्री जनसुनवाई,1930 साइबर क्राइम रिपोर्टिंग हेल्पलाइन,102 स्वास्थ्य सेवा एम्बुलेंस प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं को महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ, महिला सुरक्षा केंद्र, UP Cop App जैसी सेवाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही बच्चों को गुड टच बैड टच जैसी अवधारणाओं के बारे में जागरूक किया गया, ताकि वे छोटी उम्र से ही सतर्क रह सकें।इसके अलावा साइबर अपराध से बचाव हेतु सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि व्यक्तिगत डाटा और बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहें।कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज में उनका सशक्तिकरण सुनिश्चित करना हैस्थानीय महिलाओं और बालिकाओं ने कार्यक्रम को सराहते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से उन्हें जागरूकता और आत्मविश्वास दोनों मिलते हैं।
