जिला अमेठी ब्लॉक सिंहपुर ग्रामसभा चिलौली में विकास कार्यों की रफ्तार तेज है। प्रधान शंकरदेव की पहल पर गांव की गलियों और सड़कों पर लाइटें लगाई जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को रात में काफी सुविधा हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि कई जगहों पर लाइटें लग चुकी हैं और जल भी रही हैं, जबकि अभी कई स्थानों पर लाइटें लगाई जानी बाकी हैं, जिन पर काम लगातार जारी है।प्रधान शंकरदेव ने बताया कि गांव की हर गली को रोशन करने का लक्ष्य है ताकि हर घर तक उजाला पहुंचे और सुरक्षा बनी रहे।
