दबंगो ने युवक को जमकर पीटा,मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के रायभानखेड़ा गांव निवासी मुरली ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया बीते सोमवार की रात साढे आठ बजे के करीब वो अपने घर जा रहा था तभी रंजिश में गांव के मुन्ना उससे गाली गालौज करने लगे जब उसने विरोध जताया तो ये बात विपक्षी को नागवार गुजरी जिसके बाद मौके से घर चला आया।कुछ देर में ही विपक्षी मुन्ना,सूरज व उसका बेटा सूरज ने अपने साथियों संग मिलकर कुल्हाड़ी व लाठी डंडो से लैश होकर मेरे घर आ धमके ओर बुरी तरह पिटाई कर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया।जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकले।इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया पीड़ित की शिकायत पर आरोपियो के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।
