निगोहां। लखनऊ।निगोहां पुलिस ने जमीन हड़पने की साजिश रचने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और षड्यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता सुनीता यादव पत्नी अनार सिंह, निवासी चरैयाबाग, शहीद पथ लखनऊ, ने थाने में तहरीर दी कि उन्होंने ग्राम उतरावां स्थित गाटा संख्या 1525, रकबा 0.544 हेक्टेयर भूमि बीते सात जुलाई को अमर बहादुर सिंह पुत्र पूर्णवासी निवासी ग्राम पतौना थाना नगराम से 43 लाख रुपये में खरीदी थी।पीड़िता ने बताया कि इस सौदे में 11 लाख 75 हजार रुपये चेक से व शेष रकम नकद अदा की गई थी। लेकिन दाखिल-खारिज की कार्यवाही शुरू करने पर यह खुलासा हुआ कि अमर बहादुर सिंह व उनके परिवार के लोगों ने बीते 24 जुलाई को वसीयत के आधार पर उसी भूमि को अपने नाम दर्ज करा लिया।आरोप है कि अमर बहादुर सिंह, उनकी पत्नी विमला देवी, पुत्र गुलबीर सिंह यादव व यशबीर सिंह यादव ने आपस में मिलीभगत कर फर्जीवाड़ा व धोखाधड़ी करते हुए भूमि अपने नाम कर ली और पीड़िता से ली गई धनराशि हड़प ली। वही थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
