वाराणसी से दिल्ली तक की पदयात्रा का 16वां दिन, अब तक तय किए 320 किमी…..मोहनलालगंज।लखनऊ,वाराणसी से दिल्ली तक चल रही ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा शनिवार को अपने 16वें दिन लखनऊ की सीमा पर पहुँची। अब तक 320 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी यह यात्रा गांधीजी के सिद्धांत सत्य,अहिंसा, समानता और बंधुत्व के प्रसार हेतु निकाली गई है।मोहनलालगंज क्षेत्र के बिंदौवा गांव में पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ‘सर्वोदय जगत’ पत्रिका, गांधीजी की आत्मकथा और सर्व सेवा संघ की पुस्तक आरोपों की आंधी में अडिग गांधी” उन्हें भेंट की गई।यात्रा के संयोजक रामधीरज ने कहा कि यह यात्रा कदमों की नहीं, विचारों की यात्रा है, जो लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जनजागरण का प्रतीक है।पदयात्रा में विभिन्न राज्यों से आए गांधीवादी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ताओं ने भी हिस्सा लिया। अब यह यात्रा लखनऊ शहर की ओर अग्रसर है, जहाँ गांधी विचारों के प्रसार का संकल्प लिया गया है।
