मोहनलालगंज, लखनऊ।मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के फत्तेखेड़ा गांव के सामने हाइवे पर गुरुवार की सुबह दो वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जिसमें दोनों वाहन चालकों को हल्की चोटे आई मौके पर राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों के सड़क से हटवा कर यातायात सामान्य कराया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इको वैन यू पी 32 QD 1061 और आईशर वाहन UP 32 QN 0269 के बीच जोरदार टक्कर हो गई टक्कर के दौरान पास में खड़ी टू-व्हीलर स्ट्रीम, UP 32 GR 0466 को भी आंशिक नुकसान पहुंचा।हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं जबकि दोनों वाहनों में हल्की टूट-फूट हुई है। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत यातायात को सुचारु कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया। फिलहाल यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि फत्तेखेड़ा कट के पास सड़क का मोड़ संकरा है, जिसके कारण आए दिन वाहन आमने-सामने आ जाते हैं। लोगों ने प्रशासन से यहां ट्रैफिक संकेतक या चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं टाली जा सकें।
