निगोहा ! गुरुवार को रुक रुक कर दिन भर हुई बारिश से निगोहा विधुत सबस्टेशन के निगोहा फीडर सहित कई अन्य फीडर ब्रेकडाउन होने से विधुत आपूर्ति कई घण्टो तक बाधित रही।उपभोक्ताओं ने बताया कि निगोहां कस्बे की आपूर्ति सुबह 10 बजे गुल हुई लगभग 3 बजे बहाल होने के बाद1घण्टे के बाद फिर सेबाधित हो गई।जिसके कारण लोगो के घरों में लगे इनवाईटर व मोबाइल फोन तक काम करना बंद कर दिये। बिजली न होने से हाइवे पर भी घोर अंधकार छाया रहा वही अन्य फीडर के दर्जनों गांवों के बिजली भी दिनभर आना जाना लगा रहा। अवर अभियंता विजय शर्मा लेसा टीम के साथ लाइनों की देर शाम तक पेट्रोलिंग कराते रहे तब जा कर निगोहा फीडर की आपूर्ति शाम लगभग 630 नार्मल हो सकी। वही गुरुवार को लेसा के कर्मी ब्रेकडाउन हुई लाइनों की दिनभर पेट्रोलिंग करते रहे।
