जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव के प्रयासों से सड़क हुई दुरुस्त, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
लखनऊ। निगोहां क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव द्वारा ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तारापुर से अहिनवार गांव तक सड़क के खड्डों की भराई कराई गई है। सड़क की मरम्मत होने से अब इस मार्ग पर आवागमन सुगम हो गया है। विशेष रूप से मेले में आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।गौरतलब है कि लंबे समय से इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे ग्रामीणों और मेले में भाग लेने वालों को आने-जाने में कठिनाइयाँ झेलनी पड़ती थीं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव ने स्वयं आगे बढ़कर सड़क की मरम्मत और खड्डों की भराई का कार्य कराया।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बनने से अब क्षेत्र में परिवहन सुगम हो गया है और लोगों को काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि अरुण यादव लगातार क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

चाहे सड़क निर्माण हो, पेयजल व्यवस्था या सामाजिक कार्यक्रमों में सहयोग हर क्षेत्र में वे अग्रणी रहते हैं।अरुण यादव ने बताया कि “मेले का सफल आयोजन हम सबकी जिम्मेदारी है। स्थानीय लोगों के सहयोग से यह आयोजन पूरी तरह सफल होगा। हमारा लक्ष्य है कि क्षेत्र के लोग बिना किसी असुविधा के मेले का आनंद ले सकें और विकास कार्य लगातार आगे बढ़ते रहें।स्थानीय लोगों ने उनके इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अरुण यादव के प्रयासों से क्षेत्र में विकास की नई दिशा दिखाई दे रही है। उनके नेतृत्व में सामुदायिक एकता भी मजबूत हो रही है।ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की मरम्मत से न केवल मेले में आने-जाने वालों को लाभ मिलेगा, बल्कि यह कार्य क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा। लोगों ने अरुण यादव के इस प्रयास के लिए उनका आभार जताया और उनके साथ मिलकर क्षेत्र के विकास में योगदान देने की बात कही।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत से हमें बहुत राहत मिली है। अब आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। अरुण यादव जी हमेशा हमारी समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं।इस तरह अरुण यादव का यह प्रयास न सिर्फ सड़क सुधार तक सीमित है, बल्कि यह जनसेवा और सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक भी बन गया है।
