लखनऊ। रविवार को राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय में हुए विशेष आयोजन के दौरान रणविजय सिंह को राजपूत करणी सेना उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया। नियुक्ति की औपचारिक घोषणा के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम में संगठन विस्तार, आगामी रणनीति और सामाजिक सरोकारों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने नए प्रदेश महासचिव पर पूर्ण विश्वास जताते हुए बताया कि उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू,,महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ.ज्योत्सनाथ सिंह,जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह,युवा जिला अध्यक्ष अमर सिंह, जितेंद्र सिंह परिहार,प्रदेश उपाध्यक्ष विकास सिंह,संगठन मंत्री अभय सिंह,सक्रिय कार्यकर्ता अंगद सिंह,जिला उपाध्यक्ष देवेश सिंह,प्रदेश सचिव पुष्पराज सिंह,मंडल प्रभारी नामवर सिंह,प्रदेश महासचिव रघुनाथ सिंह,बबलू सिंह,संदीप सिंह,मंडल प्रभारी प्रदीप सिंह बाबा,जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह,
जिला सचिव दिलीप सिंह,नवनियुक्त प्रदेश महासचिव रणविजय सिंह ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को सर्वोपरि रखते हुए वे समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने तथा संगठन को बूथ स्तर तक विस्तार देने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे।कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुटता का संदेश देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
