- एस आई आर 2025 अभियान को बूथ स्तर पर मजबूती देने का लिया गया संकल्प……
लखनऊ। मोहनलालगंज विधानसभा के मंडल निगोहां में रविवार को भाजपा लखनऊ जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण एस आई आर 2025 अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित कुमार सिंह ने की।मतदाता सूची को पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाने पर जोरबैठक में बताया गया कि एस आई आर 2025 अभियान लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने का आधार है, जिसके माध्यम से मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाया जाएगा। पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, गलत प्रविष्टियों को सुधारने तथा मृतक/स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। एस आई आर अभियान के मोहनलालगंज विधानसभा संयोजक एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय ‘धीरू’ ने कार्यकर्ताओं को अभियान की प्रक्रिया, फ़ॉर्म-6/7/8 के निस्तारण और बूथ आधारित कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।मंडल प्रवासी राजकुमार रोहित ने हर बूथ पर सशक्त टीम तैयार करने और घर-घर संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने की जरूरत बताई।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री नवीन मिश्रा ने किया। वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मुख्य रूप से प्रधान प्रभाकर त्रिवेदी, निगोहा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित, महामंत्री प्रांशु चौरसिया,मंडल उपाध्यक्ष चंदन सिंह,पूर्व जिला मंत्री राजाराम वर्मा,भाजपा नेता भवरेश्वर चौरसिया, शक्तिकेंद्र संयोजक प्रभाकर सिंह,भाजपा नेता सुनील सिंह, मनोज वर्मा,अरुण वर्मा, बी.एन. तिवारी, दिनेश कुशवाहा, राम स्नेही,राजू द्विवेदी,उत्कर्ष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि एसआई आर-2025 अभियान को हर घर–हर मतदाता” के लक्ष्य के साथ पूरी गंभीरता से बूथ स्तर तक सफल बनाया जाएगा।
