मोहनलालगंज। लखनऊ, मोहनलालगंज के अमेठी मंडल में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को गति देने एवं बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से आज भारतीय जनता पार्टी अमेठी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख अतिथियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की तथा संगठन विस्तार एवं मतदाता सूची के शुद्धिकरण पर जोर दिया।बैठक के मुख्य अतिथि लखनऊ जिला के यशस्वी जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती बूथ से होती है और मतदाता पुनरीक्षण अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों को समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय धीरू ने युवा मोर्चा की सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक पात्र मतदाता सूची में शामिल हो सकें।
बैठक में गोसाईगंज के ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता दीपचंद वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रणवीर सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभिषेक रावत, जिला प्रतिनिधि श्रीराम सिंह मौर्य, मंडल महामंत्री डीडी त्रिपाठी, उमाकांत साहू, मंडल उपाध्यक्ष संतोष सिंह, अंकित वर्मा, राम प्रघट रावत, अंकित प्रजापति, मंडल मंत्री मोनू वर्मा, योगेंद्र वर्मा, सुनील दिवाकर, सत्यम सोनी, अनिल निगम, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम की विश्वकर्मा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश कनौजिया अंकुल वर्मा, सोहिल यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक में सभी वक्ताओं ने एक मत से कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण आगामी चुनावों की तैयारी की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इसके माध्यम से न केवल नए मतदाताओं का नाम जोड़ा जाएगा बल्कि त्रुटिपूर्ण नामांकन को भी ठीक किया जाएगा।अंत में मंडल पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे घर-घर संपर्क कर प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान चलाएं।कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे मतदाता पुनरीक्षण अभियान को अमेठी मंडल में एक मिशन के रूप में पूर्ण करेंगे।
