निगोहां में घर घर पूजे गए राम——
निगोहां की रामबरात में दिखी गंगा जमुनी तहज़ीब ————
निगोहां।निगोहां में शनिवार को संकट मोचन हनुमान मंदिर से निगोहां कस्बे में हांथी, घोडा, पालकी, बग्घी, ऊंट, व बाइक, डी जे, कारो के साथ भव्य आतिशबाजी कर श्री राम बरात निकाली गयी। एसीपी मोहनलालगंज विकास पाण्डेय ने आरती उतारकर श्रीराम बरात की अगवानी की तो निगोहां थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने भगवान पर पुष्प वर्षा की ।बरात में हिन्दू समुदाय के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय के लोग व किन्नर समुदाय की लोग भी शामिल हुए और हिन्दू- मुस्लिम एकता की मिशाल कायम हुई।मेला प्रबन्धक लक्ष्मीकांत तिवारी व अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी संकट मोचन हनुमान मंदिर पर दो दिनों का आयोजन हुआ, जिसमे शुक्रवार को रामलीला धनुष यज्ञ व शनिवार को श्रीराम बरात का आयोजन किया गया। पहले दिन शुक्रवार को भव्य दीपोत्सव, आतिशबाजी ,धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। शनिवार को भगवान श्री राम की बरात हनुमान मन्दिर से निकाली गयी और जगह – जगह बरात की अगवानी व जलपान की व्यवस्था भी की गयी। बारात में हाथी घोड़ा पालकी बाइक, कार, हाथी सहित हजारों की संख्या में हिंदुओं के साथ साथ मुस्लिम समुदाय के लोग ने भी शामिल होकर गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की। मेला उपप्रबंधक अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि यह मेला सैकड़ों वर्षों से चला आ रहा है वहीं लक्ष्मीकांत तिवारी ने सपत्नी हनुमान मन्दिर पर राम बरात की आगवानी की। जिसके बाद निगोहां में होटल रामगुलाम, लल्लन शुक्ल व अन्य लोगों द्वारा बरात का स्वागत किया गया। वहीं एसीपी मोहनलालगंज विकास पाण्डेय व निगोहां थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने नंगे पांव विधिवत भगवान श्री राम की आरती कर,माला पहना कर मिठाई वितरित करते हुए श्रीराम बरात का स्वागत करके दक्षिणा दी
किन्नरों समुदाय के लोगो ने भी किया भगवान राम की बरात का स्वागत……
निगोहां कस्बे में किन्नर प्रियंका सिंह रघुवंशी, मल्लिका, काम्या व रूही ने बरात का पूजन कर स्वागत किया आरती उतारकर फूल माला पहनाकर व जलपान करवाकर बरात की अगवानी की।
