नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी जागरूकता की सीख……
निगोहां। लखनऊ,निगोहां स्थित बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को एच डी एफ सी बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 40 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की उपाध्यक्ष रीना सिंह ने फीता काटकर किया।शिविर में छात्रों, छात्राओं, फैकल्टी सदस्यों और अन्य शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान फार्मेसी डिप्लोमा (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) के छात्रों ने रक्तदान जागरूकता पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया। नाटक में अम्बेश वर्मा, हिमांशु, सचिन साहू, काव्यांश वर्मा, हर्षित मिश्रा, मोहम्मद शरीम, आशीष यादव, शुखेंद्र सिंह यादव, कैफ़ मोहम्मद, शोभित यादव, अंजली, गौरव वर्मा और मोहम्मद जीशान शामिल रहे।एचडीएफसी बैंक की ओर से उपस्थित संजय व रेहान ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोत्तम सेवा है और सभी ने स्वस्थ भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।कार्यक्रम में कॉलेज की ओर से उपाध्यक्ष रीना सिंह, ट्रस्टी अल्पना सिंह, गरिमा सिंह, महानिदेशक डॉ. के.के. सिंह, निदेशक डॉ. आलोक कुमार शुक्ला, कोऑर्डिनेटर नलनीश, शुभांकित और अशुतोष मौजूद रहे।
