सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर की सहभागिता
मोहनलालंगज। लखनऊ,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र पाण्डेय धीरू के निर्देश पर विकास खंड सभागार में भाजपा युवा मोर्चा मंडल मोहनलालगंज द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विशाल युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा शुभम सिंह अनन्त ने की।कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं ने भारी संख्या में पहुँचकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन के दौरान युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के लिए जागरूक करते हुए विभिन्न योजनाओं और अवसरों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चक्रवीर सिंह बेटू तथा भाजपा युवा मोर्चा लखनऊ के जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
