बस्ती। पुलिस लाइन बस्ती में आयोजित साप्ताहिक परेड़ के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने परेड़ का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों के टर्नआउट की जांच की और ड्यूटी के दौरान उच्च स्तरीय वर्दी अनुशासन तथा जनता से विनम्र व्यवहार की अपेक्षा दोहराई निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी और व्यवहार, दोनों ही जनता के विश्वास का आधार हैं इसलिए हर कर्मी को अपने आचरण में उत्कृष्टता बनाए रखनी चाहिए परेड़ निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने शस्त्रागार जीडी कार्यालय गणना शाखा पुलिस अस्पताल परिवहन शाखा कैंटीन भोजनालय पुराने बैरक नवनिर्मित बैरक भवन यातायात कार्यालय और डायल 112 कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण इकाइयों का निरीक्षण किया उन्होंने इन सभी स्थानों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को परखा और जहां आवश्यक था वहां तत्काल सुधार स्वच्छता और अभिलेखों के समुचित रख-रखाव के निर्देश दिए रिक्रूटों की आरटीसी जेटीसी प्रशिक्षण स्थितियों और सुविधाओं की समीक्षा भी की गई निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने अर्दली रूम आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए उन्होंने साफ कहा कि पुलिस लाइन में सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध और मानक के अनुरूप रहनी चाहिए इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक बस्ती पीआरओ पुलिस अधीक्षक बस्ती सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
