बस्ती। साइबर अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से बस्ती पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने पुलिस लाइन बस्ती स्थित सभागार में जनपद के सभी थानों पर गठित साइबर सेल कर्मियों की विशेष बैठक आयोजित की बैठक में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन अपराधों और उनके निवारण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी फिशिंग सोशल मीडिया फ्रॉड फेक न्यूज़ और ओटीपी आधारित धोखा धड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिन पर तत्काल कार्रवाई और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक साइबर अपराध की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और पीड़ित को त्वरित राहत मिले पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने जनपद में साइबर जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए स्कूल कॉलेज ग्राम पंचायतों और बाजारों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही उन्होंने साइबर पोर्टल और तकनीकी माध्यमों के सही उपयोग पर भी विस्तृत प्रशिक्षण की आवश्यकता बताई ताकि साइबर सेल के कर्मी आधुनिक अपराधों से निपटने में सक्षम हो सकें बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत क्षेत्राधिकारी सदर और रुधौली तथा साइबर थाना और साइबर सेल के प्रभारी मौजूद रहे पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने सभी कर्मियों को साइबर अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए और कहा कि बस्ती को साइबर फ्रॉड मुक्त बनाने के लिए समन्वित व त्वरित कार्रवाई अनिवार्य है यह बैठक बस्ती पुलिस की साइबर अपराधों के प्रति सक्रियता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के नेतृत्व में साइबर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए ठोस रणनीति बनाई गई है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।
