बस्ती | संतकबीरनगर महुली थानें के तेजतर्रार थानाध्यक्ष रजनीश राय ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म से संबंधित गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं पर होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर
धनघटा क्षेत्राधिकारी अभयनाथ मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में महुली थानें के तेजतर्रार थानाध्यक्ष रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम ने भिन्न मुकदमा में बीएनएस तथा 5एल 6 पाक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र रामसेवक निवासी बानपुर थाना लालगंज जनपद बस्ती को अगया सिदाही मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही के बाद अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया विदित हो कि वादिनी ने 6 अक्टूबर 2025 को थाना महुली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य संकलन में तेजी लाई और अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह कांस्टेबल मोहन चौहान और कांस्टेबल अरविंद यादव रहें शामिल ।
