निगोहां। निगोहां स्थित एसएनटी ग्राउंड में चल रहे एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए दोनों क्वार्टर फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। मौसम की स्थिति को देखते हुए आयोजकों द्वारा दोनों मैच 14-14 ओवरों के कराए गए, जिसमें दर्शकों को आखिरी गेंद तक संघर्ष देखने को मिला।पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला कैथी और करोरा टीम के बीच खेला गया। कैथी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी करोरा टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैथी टीम ने संतुलित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट खोकर 118 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ कैथी टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला उतरावां और नीलमथा टीम के बीच खेला गया। उतरावां टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 149 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नीलमथा टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने 8 विकेट खोकर 152 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।मैच के दौरान एसएनटी ग्राउंड पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने बताया कि अब टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले जल्द ही कराए जाएंगे, जिनमें कैथी और नीलमथा की टीमें अन्य विजेता टीमों से भिड़ेंगी।
