मोहनलालगंज। लखनऊ,आगामी 30 दिसंबर को एसआईआर बीएलटू बूथ अध्यक्षों का विधानसभा सम्मेलन सत्य शिव रिसोर्ट, मोहनलालगंज में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन को लेकर तैयारियों के क्रम में शनिवार को एक कामकाजी बैठक मोहनलालगंज के सत्य शिव रिसोर्ट परिसर में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, कार्यक्रम की रूपरेखा और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर विस्तार से चर्चा की गई।कामकाजी बैठक की अध्यक्षता जिले के यशस्वी जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने की। बैठक में मोहनलालगंज के विधायक अमरेश रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र पांडे धीरू ने किया।बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला पदाधिकारी एवं मोहनलालगंज नगर पंचायत चेयर मैन प्रतिनिधि डॉक्टर अजय पांडेय सत्यम एवं वरिष्ठ नेता राजकुमार पांडे, जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा, मोहनलालगंज ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला, ऋषि द्विवेदी एडवोकेट, गोसाईगंज नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल मिश्रा, अमेठी मंडल अध्यक्ष पंकज नयन, मंडल महामंत्री डी.डी. त्रिपाठी, मोहनलालगंज के पूर्व मंडल अध्यक्ष बेटू सिंह, निगोहां मंडल अध्यक्ष ललित सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मस्तीपुर प्रधान सूर्य द्विवेदी देवी दत्त त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने कहा कि आगामी 30 दिसंबर को होने वाला विधानसभा सम्मेलन संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। विधायक अमरेश रावत ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है और इस प्रकार के सम्मेलन कार्यकर्ताओं को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जनसंपर्क, व्यवस्था, अनुशासन और सहभागिता पर विशेष जोर दिया। अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सभी मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिकतम संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
