मोहनलालगंज, लखनऊ।संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रीय विकास को लेकर भाजपा के भीतर एक अहम संवाद उस समय देखने को मिला, जब व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहनलालगंज एवं नगर पंचायत मोहनलालगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि तथा ना र दे को उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अजय पाण्डेय ‘सत्यम’ ने उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से वीवीआईपी गेस्ट हाउस, नैमिषसराय में शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।भेंट के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा जनसेवा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उनके अनुभव और दूरदर्शी संगठनात्मक सोच से उपस्थित पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ।डॉ. अजय पाण्डेय ‘सत्यम’ ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन जन-जन के विकास, विश्वास और राजसेवा के संकल्प को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने में प्रेरणादायी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हुए व्यापारियों, युवाओं और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र तिवारी, ब्लॉक प्रमुख बछरावां अमन सिंह दऊवा एवं चेयरमैन बछरावां शिवेंद्र सिंह राम की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास, संगठन के विस्तार, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा की गई।बैठक के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनसमस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए आपसी समन्वय के साथ निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त किया।
