मोहनलालगंज। लखनऊ, लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनावी माहौल के बीच उपाध्यक्ष मध्य पद के सशक्त एवं जनप्रिय प्रत्याशी अधिवक्ता अनुज बाजपेई ने अपने कार्य और व्यवहार से अलग पहचान बनाई है। शुक्रवार को उन्होंने लखनऊ बार एसोसिएशन परिसर में पहुँचकर कर्मचारियों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक प्रेरणादायी पहल की।कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता अनुज बाजपेई ने बार एसोसिएशन के कर्मचारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए उन्हें कम्बल वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित रखने में कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। परिसर की साफ-सफाई, सुव्यवस्थित रखरखाव, महत्वपूर्ण दस्तावेजों के संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण जैसे कार्य कर्मचारियों की मेहनत, अनुशासन और निष्ठा के बिना संभव नहीं हैं।अनुज बाजपेई ने खुले मंच से कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं का कार्य निर्बाध रूप से संपन्न हो सके, इसके पीछे कर्मचारियों की सतत मेहनत और जिम्मेदारी छिपी है, जिसे सम्मान देना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिला तो कर्मचारियों के हित, सम्मान और सुविधाओं के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।वहीं कर्मचारियों ने भी एक स्वर में अधिवक्ता अनुज बाजपेई के कर्मठ, जुझारू और जनसरोकारों से जुड़े नेतृत्व की प्रशंसा की और आगामी चुनाव में उनकी विजय की कामना व्यक्त की।समाजसेवी नवीन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बार परिसर में अनुज बाजपेई जिंदाबाद” और कर्मचारियों का सम्मान अनुज बाजपेई की पहचान” जैसे नारों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।इस अवसर पर अधिवक्ता रंजीत कुमार शर्मा, अधिवक्ता संतोष कुमार मिश्रा, अधिवक्ता राजेश कुमार कनौजिया, अधिवक्ता ऐश्वर्य पाण्डेय, अधिवक्ता वसीमा खान सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, कर्मचारी प्रतिनिधि एवं समर्थक अश्मित ठाकुर, साजिद, अंशू आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने न केवल मानवीय संवेदना का संदेश दिया, बल्कि नेतृत्व के प्रति विश्वास को भी और मजबूत किया।
