नगराम।लखनऊ,कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच नववर्ष के शुभ अवसर पर नगराम क्षेत्र के छतौनी गांव निवासी समाजसेवी सुभाष गुप्ता ने मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों की मदद की। उन्होंने गांव के 121 बुजुर्गों, असहायों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांग व्यक्तियों को कंबल और शाल वितरित किए।कंबल वितरण कार्यक्रम गांव में सादगी के साथ आयोजित किया गया, जहां ठंड से कांप रहे जरूरतमंदों को राहत सामग्री पाकर चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। इस अवसर पर समाजसेवी सुभाष गुप्ता ने सभी लाभार्थियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में असहाय लोगों की मदद करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है।उन्होंने कहा कि शीतलहर के चलते गरीब और जरूरतमंद वर्ग सबसे अधिक प्रभावित होता है, ऐसे में हर सक्षम व्यक्ति को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जनसेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान गांव के गणमान्य नागरिक व स्थानीय लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने समाजसेवी सुभाष गुप्ता के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया और कहा कि ऐसे प्रयास समाज में आपसी सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।ठंड के इस कठिन समय में समाजसेवी द्वारा किया गया यह कार्य जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ और क्षेत्र में इसकी खूब प्रशंसा हो रही है।
