- एक दर्जन से अधिक काटे गए प्रतिबंधित प्रजाति के 12 वृक्ष——
निगोहां। निगोहां के खुद्दी खेडा गांव में अवैध रूप से लकडकट्ट चोरों द्वारा काटे जा रहे हरे पेंडो की मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर छापेमारी की जहां पेंड काट रहे लकडकट्ट मौके से भाग निकले। वन विभाग टीम को मौके पर लगभग
एक दर्जन से अधिक कैथा समेत अन्य पेंड के कटी हुई लकड़ी पड़ी मिली। वन विभाग ने ठेकेदार समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया।
निगोहां रेंज के वन रक्षक मोहित रावत ने बताया बुधवार देर शाम को उन्हें सूचना मिली कि खुद्दी खेडा की एक बाग में हरे पेंडो की कटान हो रही है इस पर वह अपनी टीम के साथ मौके ओर छापेमारी की जहां
लकड़ी काट रहे लोग मौके से भाग निकले वहीं मौके पर प्रतिबंधित प्रजाति के 12 वृक्ष कैथा के काटे गये थे जिनकी कुछ लकड़ी के बड़े बड़े बोटे पड़े मिले।
जिस पर बाग मालिक अजय शुक्ला
निवासी ग्राम खुद्धीखेड़ा व लकड़ी ठेकेदार
मुरली निवासी सुदौली थाना बछरावां जनपद रायबरेली के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया।
एसओ निगोहां अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि वन रक्षक की दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है।
