निगोहां। निगोहां के उदयपुर गांव में स्तिथ शिव जी के मंदिर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।
ग्राम उदयपुर मे युवा समाज सेवी एडवोकेट अजीत प्रताप सिंह द्वारा गाँव मे शिव जी के मन्दिर मे पूजा करने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया भण्डारे में काफी संख्या में द्धालुओं ने भंडारे में पुड़ी, सब्जी, चावल व खीर का आनंद लिया।मंदिर परिसर में जय श्रीराम और भक्ति गीतों की मधुर गूँज सुनाई दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
भण्डारे में सबसे पहले कन्याभोज किया गया । जिसके बाद भण्डारा किया गया। इस भण्डारे में विशेष रूप से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित थीं।
इस मौके पर बबलू सिंह, सानू सोनी,अभय प्रताप सिंह, समर यादव,सुभम सिंह, संदीप शर्मा, मोनू सिंह, दीपक सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
