लखनऊ संवाददाता।
निगोहा इलाके में स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में गुरुवार को निगोहा प्रेस क्लब के संरक्षक मुकेश द्विवेदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने उनका माल्यार्पण कर, स्मृति चिन्ह भेंट कर व केक काटकर जन्मदिन की खुशियाँ साझा कीं।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष विमल सिंह ने कहा कि मुकेश द्विवेदी न केवल पत्रकारिता जगत का मजबूत स्तंभ हैं, बल्कि वे सदैव युवाओं को मार्गदर्शन देने और सामाजिक सरोकारों को मजबूती से उठाने का कार्य करते रहे हैं। उनका अनुभव और नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
