रायबरेली । रायबरेली जनपद के बिकास खण्ड हरचन्दपुर के ग्राम सभा पड़ेरा मे स्थित नारायण देव बाबा व बाला जी मन्दिर मे हुआ मेले का आयोजन यह मेला निरंतर 30 वर्षों से सफलता पूर्वक आयोजित किया जा रहा है । मेले में दूर – दराज से बड़ी संख्या में दुकाने पहुंची । इनमें – जलेबी टिक्की बतासे बच्चों के खिलौने विभिन्न प्रकार की दुकानें शामिल थीं । प्रधान रमाकान्त सिंह द्वारा रात्रि में नौटंकी प्रोग्राम भी किया गया यह मेला लोगो के आकर्षण का केन्द्र बना रहा । भारी संख्या में आकर लोगो ने मेले की शोभा बढ़ाई ।
- रिपोर्ट संवाददाता मोनू यादव हरचंदपुर रायबरेली
