बाराबंकी।
संविधान, संस्कार, शिक्षा और राष्ट्रभक्ति से मजबूत होता भारत आज26 जनवरी के पावन अवसर पर पंडित रामहेत द्विवेदी पब्लिक स्कूल, बगैइचा टिकराहुवा, हैदरगढ़, जनपद बाराबंकी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक हनुमान द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण संपन्न हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार माली एवं डायरेक्टर प्रभाकर द्विवेदी ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया और संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य, समूह गायन एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरा विद्यालय परिसर देशप्रेम के रंग में रंगा नजर आया। समारोह में राजीव अवस्थी, मुन्ना तिवारी, जगर्नाथ तिवारी, प्रियांशु त्रिवेदी एवं सुमित शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
