26 जनवरी के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी राम किशोर त्रिवेदी ‘बब्लू भैया’ द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान हुआ, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती लक्ष्मी चौधरी एवं प्रबंधक श्री शुभम चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व, संविधान की ताकत और सामाजिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।समारोह में हरीश त्रिवेदी, यश त्रिवेदी, अखिलेश मिश्र, शिव ओम मिश्र सहित अन्य सम्मानित लोग भी मौजूद रहे। उपस्थित अतिथियों ने समाजसेवी राम किशोर त्रिवेदी ‘बब्लू भैया’ के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
