सौ मीटर दौड़ व लंबी कूद में छात्रों ने दिखाया दमखम……
नगराम। लखनऊ,नगराम क्षेत्र के बहरौली स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद जैसी प्रमुख स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने रिबन काटकर किया। इसके पश्चात उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें अनुशासन, मेहनत और खेल भावना का संदेश दिया। उद्घाटन अवसर पर विद्यालय परिसर तालियों की गूंज और खिलाड़ियों के उत्साह से सराबोर रहा।सौ मीटर दौड़ के परिणामसीनियर बालक वर्ग में अर्पित कक्षा 11C ने प्रथम, शुभम कक्षा 11B ने द्वितीय तथा विकास कक्षा 10C ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सीनियर बालिका वर्ग में अक्सा कक्षा 9B प्रथम, किरांशि कक्षा 12A द्वितीय एवं पिंकी कक्षा 10B तृतीय स्थान पर रहीं।जूनियर बालिका वर्ग में नंदिनी कक्षा 8A प्रथम, निशा कक्षा 8A द्वितीय तथा धान्या कक्षा 8A तृतीय स्थान पर रहीं।जूनियर बालक वर्ग में कुलदीप कक्षा 8B ने प्रथम, शिखर कक्षा 7B ने द्वितीय एवं शिवम कक्षा 8B ने तृतीय स्थान हासिल किया।लंबी कूद प्रतियोगिता के नतीजे सीनियर बालिका वर्ग में सोनम कक्षा 12 प्रथम, अंशिका व पिंकी (कक्षा 10) द्वितीय तथा खुशबू कक्षा 10 तृतीय स्थान पर रहीं।जूनियर बालक वर्ग में कुलदीप कक्षा 8 प्रथम, आयुष पांडेय कक्षा 8 द्वितीय एवं विमलेश कक्षा 7 तृतीय स्थान पर रहे।जूनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में नंदिनी कक्षा 8 प्रथम, नंदिनी कक्षा 6 द्वितीय तथा धान्या कक्षा 7 तृतीय स्थान पर रहीं।सीनियर बालक वर्ग में शुभम कक्षा 11 ने प्रथम, विकास व अर्पित कक्षा 10 व 11 ने द्वितीय तथा हरिओम कक्षा 9 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम विवरण के अनुसार प्रतियोगिता के अगले दिन ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, रस्साकसी एवं कुर्सी दौड़ जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया गया।
