मोहनलालगंज। संवाददाता
भारत वैर्युचुल विश्वविद्यालय ने शांति और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र कुमार तिवारी को मानद उपाधि (डॉक्टरेट) एवं आजीवन उपलब्धि सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि उनकी उपलब्धियों को मूल्यांकन समिति द्वारा विचारोपरांत मान्यता दी गई है और उन्हें उनके विशेष क्षेत्र में मानद उपाधि प्रदान करने की संस्तुति की गई है।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सम्मान समारोह के लिए पत्र भेजकर सूचना श्री तिवारी को दी गई है। कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों एवं सहयोगियों के साथ शामिल होने का भी आमंत्रण दिया गया है।इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया है।
