अमेठी में एक युवक नदी में डूब गया। घटना के 24 घंटे बाद भी उसका शव बरामद नहीं हो सका है। स्टीमर और गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है।यह घटना मंगलवार सुबह 11 से 12 बजे के बीच हुई। मृतक की पहचान पवन गुप्ता (पुत्र स्वर्गीय रमेश गुप्ता) के रूप में हुई है। वह अपने साथियों हिमांशु और निखिल के साथ नहाने के लिए नदी में गया था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाते समय पवन अचानक अपना संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में चला गया। उसके दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन नदी की तेज धारा और गहराई के कारण पवन लापता हो गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शव नहीं मिल पाया है। विवेक वर्मा ने बताया कि उरेरमऊ किशनी छज्जूपुर घाट पर गोताखोरों की एक टीम स्टीमर के साथ लगातार तलाश अभियान चला रही है। नदी के कई किलोमीटर के दायरे में खोजबीन की जा रही है।पवन के परिजनों का इस घटना के बाद बुरा हाल है। इस घटना के बाद खतरनाक और गहरे घाटों पर सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
