की संस्कृति संस्कारों को जीवित रखने में महिलाओं की अहम भूमिका
सरल केयर फाउंडेशन व एमडी ट्रेड लाइन के संयुक्त तत्वावधान में ‘नारी श्री ग्राम प्रधान सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन———–
लखनऊ। निगोहां में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरल केयर फाउंडेशन व एमडी ट्रेड लाइन के संयुक्त तत्वावधान में ‘नारी श्री ग्राम प्रधान सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज के अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की 21 महिला ग्राम प्रधानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और गांवों में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान व विशिष्ट अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त विकास कुमार पांडे रहे। अतिथियों ने संस्था की अध्यक्ष रीता सिंह के साथ मिलकर सभी महिला ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति-पत्र और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि डॉ. बबिता सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं को अंतिम पंक्ति तक सम्मान दिलाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और गांव की सरकार में महिला प्रधानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जो काम समाज के लिए किया जाता है, वही हमेशा याद किया जाता है। भारत की संस्कृति की पहचान उसके संस्कारों से है और उन संस्कारों को जीवित रखने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है।विशिष्ट अतिथि एसीपी विकास कुमार पांडे ने कहा कि महिलाएं आज नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने महिला प्रधानों से गांवों में शिक्षा, सुरक्षा और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही संस्था की अध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि महिला प्रधानों ने गांव के विकास और सामाजिक जागरूकता में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को समाज के सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।इस अवसर पर बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज के अध्यक्ष आनंद शेखर सिंह, थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी, कस्बा इंचार्ज अनूप तिवारी, वाइस चेयरमैन रीना सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र सिंह, समाजसेवी अखिलेश द्विवेदी, प्रशांत त्रिवेदी, मोईन खान, उमेश गुप्ता, मनोज यादव,पत्रकार,आईपी सिंह,प्रदीप द्विवेदी,निगोहां प्रधान अभय कांत दीक्षित नटौली ग्राम प्रधान नीरज सिंह, काफी संख्या में महिला प्रधान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विकास खंड मोहनलालगंज के ये ग्राम प्रधान हुए सम्मानित——
विकास खंड मोहनलालगंज कीअघाईया ग्राम प्रधान उर्मिला द्विवेदी, लालपुर की श्रीमती नीरज, दखिना कि राजकुमारी, नन्दौली की रीना सिंह, भगवापुर ग्राम प्रधान कुशुमलता सोनी, शेरपुर लवल की आनन्दरानी, बैरिसालपुर की अनुपमा, ब्रम्हदासपुर की विधादेवी, उदयपुर की शयमादेवी, टिकरा कमलेश कुमारी, दयालपुर की निर्मला पाल, उल्लास खेडा की नीता, मंगटाईया की नेहा साहू, डिघारी की दीपिका यादव, गढ़ी मेहदौली की सरिता, भिलमपुर की प्रियंका, कुशमौरा की माया, जबरौली की रेनू अवस्थी, मीरानपुर की इलमा बानो, भदेसुवा की गीता, परसपुर की राजवती।पति की मौत के बाद संभाली प्रधानी।
हुलासखेड़ा की प्रधान नीता बनीं मिसाल———
साल 2021, 19 अप्रैल को नीता प्रधान निर्वाचित हुई और प्रधान पद का चुनाव जीतने के महज पांच दिन बाद ही 24 अप्रैल को उनके पति जटा शंकर की कोविड संक्रमण से मृत्यु हो गई थी। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी संभालते हुए विकास कार्यों को गति दी।पिछले पांच वर्षों में उन्होंने गांव में खेल मैदान, अमृत सरोवर, स्वयं सहायता समूह के लिए एसएचजी शेड, आरआरसी सेंटर के निर्माण के साथ-साथ सड़कों और नालियों का निर्माण कराया। साथ ही स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीणों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।अपने संघर्ष और कार्यों के चलते प्रधान नीता आज क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
