सपा सांसद आर.के. चौधरी व पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर आयोजित कार्यक्रम हुए शामिल…..
लखनऊ। पवित्र माह रमज़ान के अवसर पर मोहनलालगंज क्षेत्र के मऊ गांव स्थित सैयदना अबू बर्क मदरसे में सामाजिक कार्यकर्ता साजिद कुरैशी के नेतृत्व में भव्य रोज़ा इफ़्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और क्षेत्रीय लोगों ने शामिल होकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।इफ़्तार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के सांसद आर.के. चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने रोज़ेदारों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके साथ बैठकर रोज़ा इफ़्तार किया।इस दौरान अतिथियों ने कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, भाईचारे और परस्पर प्रेम का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द को मजबूत करने के साथ ही सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को मिलजुल कर रहना चाहिए और समाज में शांति व सद्भाव बनाए रखने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी एक साथ बैठकर रोज़ा इफ़्तार किया और एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी। पूरे कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता से सराबोर नजर आया।इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत ‘राजू’, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य राम किशोर रावत, अरुणेश प्रताप सिंह उर्फ दल्लू, नितुल शर्मा, राजू कुरैशी, मो. शकील, मो. इरफान, मो. अनस, मो. अकतर, अमीर कुरैशी, अशर्फी लाल धीमान, वाहिद चेयरमैन, आरिफ कुरैशी, अमन असलम, इक़बाल अहमद ‘ढोलू’, शान मोहम्मद, हरी शंकर रावत, अनीद अहमद सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे के साथ मिलकर देश और समाज में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।
