सिंहपुर (अमेठी)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव खरुल्लागंज मजरे खरगपुर निवासी सत्य नारायण अपनी जमीन पर कथित अवैध कब्जे को रुकवाने के लिए एसडीएम तिलोई कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाते नजर आए। इस दौरान उनकी भावुक अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि TV18 News वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।फरियादी का आरोप है कि गांव के ही संजय, पुतई और धनराजा उसकी जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। उसने बताया कि मामले में मुकदमा दायर होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है और विपक्षी धीरे-धीरे जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।इस संबंध में एसडीएम तिलोई अमित सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष शिवरतनगंज को राजस्व टीम के साथ मौके पर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
