थाना इन्हौना अंतर्गत अशरफपुर गांव, ग्राम सभा अंगूरी, ब्लॉक सिंहपुर, तहसील तिलोई, जनपद अमेठी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। अशरफपुर गांव में ही खेत में पानी लगाते समय बिजली के करंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार गांव निवासी लगभग 65 वर्षीय सूर्यपाल पुत्र पुरई 14 मार्च 2026, शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान खेत के पास लगे बिजली के खंभे से अचानक करंट उतर आया और वे उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की खबर फैलते ही अशरफपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। इन्हौना थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है
