मोहनलालगंज। लखनऊ , मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के ठाकुरखेड़ा मजरा कल्ली पूरब में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित आशीष कुमार पुत्र मनीराम के अनुसार उनके चचेरे भाई अनिल और उसकी पत्नी नंदनी के बीच विवाद हो रहा था, जो बढ़कर हिंसक झगड़े में बदल गया।आरोप है कि नंदनी ने अपने मायके पक्ष से अपनी मां और बहन को बुला लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे शिवकुमार पर भी हमला कर दिया गया। पीड़ित के अनुसार नंदनी, उसके भाई शम्भू, तोता, रामकरन, शिवकरन, जयकरन, समीर सहित 5-6 अन्य लोगों ने मिलकर अनिल को बुरी तरह पीटा और नाली में दबा दिया।जब आशीष कुमार और उनके भाई शिवकुमार बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
===≠===============================
किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, आरोपी पर केस दर्ज……
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के हिलगी मजरा सुल्सामऊ गांव से एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां सुनीता पत्नी प्रेमशंकर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री गुड़िया बीते 4 अप्रैल को शाम करीब 3 बजे अचानक घर से कहीं चली गई।काफी खोजबीन के बाद जानकारी मिली कि ग्राम मिर्जापुर थाना बंथरा निवासी दिनेश पुत्र स्वर्गीय चंद्रशेखर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। बताया गया कि आरोपी का परिवार से पूर्व से परिचय था और वह घर आता-जाता रहता था।पीड़िता की मां का आरोप है कि जब उन्होंने फोन पर दिनेश से अपनी बेटी के बारे में पूछा तो उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
