मोहनलालगंज, लखनऊ।सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे घोषित किया गया, जिसमें क्षेत्र के होनहार छात्र अंश यादव ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। अंश यादव मनीपाल पब्लिक स्कूल के छात्र हैं और उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से न सिर्फ अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।अंश यादव, निगोहां प्रेस क्लब की सक्रिय सदस्य एवं मोहनलालगंज क्षेत्र से राष्ट्रीय स्वरूप अखबार की पत्रकार सरोज यादव के पुत्र हैं। उनके उत्कृष्ट परिणाम की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सभी ने अंश को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंश के पिता अनिल यादव, जो पेशे से शिक्षक हैं, ने बेटे की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उसकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि अंश शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा है। वहीं अंश यादव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया।
इस उपलब्धि पर निगोहां प्रेस क्लब और क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने भी अंश को बधाई दी। शुभकामनाएं देने वालों में क्लब के संरक्षक मुकेश द्विवेदी, अध्यक्ष विमल सिंह चौहान, महामंत्री प्रदीप द्विवेदी, उपाध्यक्ष मोईन खान, वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश द्विवेदी, नागेश्वर द्विवेदी, मान्यता प्राप्त पत्रकार योगेंद्र तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार नवीन वर्मा, शिवा मिश्रा, राजेश मिश्रा, मनोज यादव, अनुराग तिवारी, इन्द्रेश प्रताप यादव सहित नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. अजय पांडे “सत्यम” प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा अंश की बड़ी बहन प्रगति यादव ने भी भाई की सफलता पर खुशी जताई।क्षेत्र के लोगों ने अंश यादव की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
