लखनऊ। निगोहां गांव की होनहार छात्रा भाव्या द्विवेदी ने हाईस्कूल सी बी एस सी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 93.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय संत जूडस स्कूल मोहनलालगंज में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।
भाव्या द्विवेदी, पिता राम जी द्विवेदी एवं माता संजू लता द्विवेदी की पुत्री हैं और मूल रूप से निगोहां गांव की निवासी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता अर्जित की है।भाव्या की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने बताया कि भाव्या शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और हर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आई हैं।वहीं, भाव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और समर्थन के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने आगे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश सेवा करने की इच्छा जताई।भाव्या की इस उपलब्धि पर गांव के लोगों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव के लोगों का कहना है कि भाव्या ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है और अन्य बच्चों के लिए मिसाल पेश की है।
