के सिंहपुर ब्लॉक स्थित प्रसिद्ध रत्नेश्वर महादेव मंदिर परिसर में लगी सोलर लाइट पिछले कई महीनों से खराब पड़ी है। लाइट बंद होने से शाम के समय दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।यह सोलर लाइट लगने के महज एक महीने बाद ही खराब हो गई थी। तब से लेकर अब तक इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है, जिससे मंदिर परिसर में अंधेरा रहता है।मंदिर समिति के अध्यक्ष पंकज ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए ब्लॉक प्रमुख से संपर्क किया था। ब्लॉक प्रमुख ने लाइट ठीक करवाने का आश्वासन दिया है। हालांकि, स्थानीय लोगों के अनुसार, अभी तक लाइट की मरम्मत नहीं हो पाई है।इस संबंध में सिंहपुर के बीडीओ कमलेश यादव से बात की गई। उन्होंने भी जल्द ही लाइट को ठीक करवाने का आश्वासन दिया है।केशव दीक्षित, शिवकुमार, बिन्दर मौर्य, दिनेश सिंह पिंटू, गुड्डू चौरसिया और सुशील मौर्य सहित कई स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि मंदिर परिसर की इस सोलर लाइट को तुरंत दुरुस्त किया जाए, ताकि शाम के समय मंदिर में पर्याप्त रोशनी बनी रहे।
