मोहनलालगंज। लखनऊ, मोहनलालगंज कस्बे में स्थित
श्री कालेवीर बाबा मंदिर प्रांगण में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास मारुति नन्दन महाराज ने शिव-पार्वती विवाह, कार्तिकेय जन्म, तारिकासुर वध, महाराज दशरथ के पुत्रकामेष्टि यज्ञ और भगवान श्रीराम जन्म की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।कार्यक्रम के मुख्य यजमान एल्डिको निवासी राकेश मिश्रा एवं किरन मिश्रा रहे। उन्होंने विधि-विधान से श्रीराम कथा का पूजन-अर्चन कर प्रसाद वितरण कराया।कथा प्रारंभ होने से पहले क्षेत्र में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई, इसके बावजूद कथा व्यवस्थापक कृष्णानंद जी महाराज ने समय से कार्यक्रम शुरू कराया। संगीतकार यज्ञशरण मिश्र ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बना दिया।इस अवसर पर श्री कालेवीर बाबा मंदिर सेवादार समिति के प्रबंधक देवेंद्र कुमार पांडेय, अध्यक्ष हरि गोविंद मिश्र, उपाध्यक्ष राघवेंद्र उर्फ गोपाल शुक्ल, कोषाध्यक्ष विजय द्विवेदी, पत्रकार अखिलेश द्विवेदी, मनोज यादव, शिक्षक देवी शंकर त्रिवेदी, बसंत मिश्रा समेत विभिन्न मंदिरों के पुजारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
