मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक मंगलवार को मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यसमिति के सत्यापन अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष चर्चा की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री कामता प्रसाद रावत एवं जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संगठनात्मक समीक्षा के साथ हुई, जिसमें मंडल कार्यसमिति का सत्यापन किया गया और आगामी बूथ एवं शक्ति केंद्र सत्यापन अभियान की विस्तृत रणनीति तैयार की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में सत्यापन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस दौरान अवध क्षेत्र के पूर्व आईटी सह संयोजक सचित्र यादव की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने डिजिटल माध्यमों के जरिए संगठन को मजबूत करने और डेटा आधारित कार्यप्रणाली अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी दक्षता के साथ बूथ प्रबंधन भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।बैठक में मंडल उपाध्यक्ष शुभम सिंह, अमरेश यादव, दुर्गेश मिश्रा, महेश शुक्ला एवं संगीता रावत; मंडल महामंत्री मदन मोहन मिश्रा व उत्तम कुमार; तथा मंडल मंत्री विमलेश और योगेश तिवारी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मंडल मीडिया प्रभारी आशीष द्विवेदी एवं सह प्रभारी विजय चंद्र तिवारी भी बैठक में मौजूद रहे।मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसका बूथ स्तर का संगठन है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर सक्रिय रहकर सत्यापन कार्य को मजबूती देगा, तो आगामी चुनावों में पार्टी को पुनः प्रचंड बहुमत मिलेगा।”
बैठक में मंडल के सभी कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक एवं सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लेते हुए बैठक का समापन किया गया।
