लखनऊ राजधानी के कुकरैल बंधा इलाके से सामने आया एक वीडियो इस वक्त शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी बहस खड़ी कर रहा है। जीशान गाजी नामक युवक पर सरेआम रिवॉल्वर से फायरिंग कर लोगों में दहशत फैलाने का आरोप है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने स्थानीय लोगों के बीच भय और असुरक्षा की भावना को और गहरा कर दिया है।प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आरोपी का नाम पहले भी आपराधिक गतिविधियों में जुड़ता रहा है और गाजीपुर थाना क्षेत्र से जुड़े मामलों में उसका जिक्र सामने आता रहा है। इलाके के लोगों का कहना है कि खुलेआम इस तरह हथियार लहराना और फायरिंग करना, आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है।सूत्रों के अनुसार जीशान गाजी कुख्यात अपराधी सलमान गाजी का भाई बताया जा रहा है, जो पहले भी बमबाजी जैसे गंभीर आरोपों को लेकर चर्चाओं में रहा है। ऐसे में इस रिश्ते ने मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है, क्योंकि इससे संगठित आपराधिक नेटवर्क की आशंका भी जताई जा रही है असलहे पर सबसे बड़ा सवाल इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर यह रिवॉल्वर किसका है। क्या यह किसी का लाइसेंसी हथियार है, या फिर जीशान गाजी नाजायज असलहा तस्करों से भी लिंक बना रखा है यह भी आशंका जताई जा रही है कि समय-समय पर असलहों की डिमांड इसी तरह के नेटवर्क के जरिए पूरी की जाती हो और उन्हीं नाजायज हथियारों का इस्तेमाल कर लोगों के बीच दहशत फैलाने की कोशिश की जाती हो अगर ऐसा है, तो यह केवल एक व्यक्ति की दबंगई नहीं, बल्कि एक बड़े गैंग के नेटवर्क की ओर इशारा करता है फिलहाल इस मामले में लखनऊ पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस की चुप्पी ने इस पूरे मामले को और ज्यादा गंभीर बना दिया है और आम जनता के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।जनता में डर, कार्रवाई की मांग तेज इलाके के लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अगर खुलेआम होती रहीं, तो आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस करेंगे। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो की तत्काल जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शहर में कानून का भय बना रहे।अब निगाहें पुलिस पर पूरा मामला अब जांच और कार्रवाई के अगले कदम पर टिका हुआ है। देखना होगा कि पुलिस इस संवेदनशील मामले में कितनी तेजी और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करती है, और क्या इस घटना के पीछे छिपे बड़े नेटवर्क का भी खुलासा हो पाता है या नहीं।
