मोहनलालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी….
मोहनलालगंज। लखनऊ, मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के कुन्दन खेड़ा गांव में महिला के।घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की गई वही पीड़िता ने मोहनलालगंज कोतवाली पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की वही पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के कुन्दन खेड़ा निवासी सन्नो देवी पत्नी बाबूलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते बुधवार की शाम गांव के ही रतीपाल पुत्र सरजू तथा उसकी पत्नी उनके घर पहुंचे और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि रतीपाल शराब के नशे में था और मारपीट के दौरान उन्हें चोटें भी आईं।
शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे पीड़िता के पति बाबूलाल ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने मोहनलालगंज थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। वही पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।मोहनलालगंज थाना प्रभारी बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
