- जीआरपी ने आरोपी युवक को दबोचा—–
- शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा—–
निगोहां। निगोहां के इंटरसिटी ट्रेन में सफर कर रहे एक व्यक्ति को सिरफिरे युवक ने चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। घटना निगोहां थाना क्षेत्र के की है। सूचना मिलने के बाद जीआरपी की टीम रातभर करीब 16 किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति की तलाश करती रही। मंगलवार सुबह नगरांम मोड़ रेलवे क्रासिंग के पास क्षतविक्षत शव पड़ा मिला। पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। म्रतक की पहचान भीखनपुर थाना सुरियावां जनपद भदोही निवासी रामशिरोमणि बिंद (64) के रूप में हुई। वह अपने साथी रमाकांत के साथ इंटरसिटी ट्रेन से भदोही से लखनऊ आ रहे थे। ट्रेन में सफर के दौरान एक सिरफिरे युवक ने
रात करीब 10 बजे निगोहां नगरांम मार्ग रेलवे क्रासिंग के पास
पहले उनका बैग फेंक दिया, इसके बाद उन्हें भी ट्रेन से नीचे फेंक दिया। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई।
मृतक के बेटे दीपक ने बताया कि उसके पिता राम शिरोमणि शौचालय गए थे। करीब 20 मिनट तक वापस नहीं लौटे तो उनके साथी रमाकांत उन्हें तलाशने पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। तब सफर कर रहे लोगों ने बताया कि एक सिरफिरे युवक ने किसी को फेंका है। उसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई।
ट्रेन चारबाग पर रुकी तब मामले की जानकारी जीआरपी को दी गई। जीआरपी और निगोहां थाने की पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू की।
जीआरपी निगोहां चौकी इंचार्ज सुशील यादव ने बताया की शव को पीएम के लिए भेजा गया है आरोपी भी गिरफ्तार है।
——सूचना पर 16 किलोमीटर तक चला सर्च अभियान, सुबह मिली डेडबॉडी—–
ट्रेन से फेंके जाने की सूचना मिलते ही निगोहां थाने की पुलिस बल सहित जीआरपी निगोहां ने रेलवे ट्रैक पर तलाश अभियान चलाया करीब 16 किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चला। वहीं मंगलवार सुबह करीब 5 बजे किसान का शव रेलवे ट्रैक किनारे क्षतविक्षत पड़ा मिला।
मृतक खेती-किसानी करते थे। परिवार में तीन बेटे रामदेव, लालन और दीपक तथा दो बेटियां हैं। फिलहाल, जीआरपी मामले की जांच में जुटी है।
——-जीआरपी ने आरोपी को दबोचा—–
निगोहां जीआरपी चौकी इंचार्ज सुशील यादव ने बताया कि घटना करने वाले आरोपी तुषार झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सिरफिरा है मृतक के साथी रमाकांत द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
