अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना शिवरतनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में 7 वारंटियों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार वाद संख्या 282/19 में इस्तियाक व अफजल निवासी गढ़ी मोहक्कम मजरे सातनपुरवा, एसटी संख्या 1724/12 में बटाली, राजकुमार व सुखराम निवासी बखत का पुरवा मजरे लौली तथा वाद संख्या 1717/16 में राम केवल व अभिषेक निवासी जगतपुर थाना शिवरतनगंज को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष शिवरतनगंज उ0नि0 दयाशंकर, उ0नि0 पुष्पेंद्र सिंह, उ0नि0 रविंद्र प्रताप सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
